Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकली महिला सम्मान यात्रा

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, उत्तर प्रदेश महिला आयोग, महिला सम्मान यात्रा, बेगम हज़रत महल पार्क

Loading

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा महिला सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।  ऐतिहासिक बेगम हज़रत महल पार्क से शुरू हुई  महिला सम्मान यात्रा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और महिलाओं के सम्मान और उन्हें बराबर का अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।  इस मार्च में बड़ी संख्या में आम महिलाएं और महिलाओं के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

राज्य सरकार की एकमात्र महिला मंत्री अरुण कुमारी कोरी ने महिला सम्मान मार्च का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर अरूणा कुमारी कोरी ने सभी लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा,“ आज महिलायें समाज के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो, खेल का या मीडि़या का। आज की नारी किसी से पीछे नहीं है व उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा महिलाओं के लिये अनेक योजनायें चलायी जा रही हैं जिससे महिलायें निश्चित ही लाभान्वित होंगी।

प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी  ने कहा, “ आज महिला दिवस के अवसर पर मैं महिलाओं के सशक्तीकरण व समृद्धि की कामना करती हूं। उत्तर प्रदेश महिला आयोग निरन्तर महिलाओं की छवि समाज में सुधारने व उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा चलायी गयी योजनाओं का क्रियान्वन विभिन्न संस्थाओं के द्धारा किया जा रहा है व महिलाओं की प्रगति के लिये अथक प्रयास किये जा रहे हैं।

महिला सम्मान यात्रा में उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला सम्मान प्रकोष्ठ की अहम भूमिका रही। महिला सम्मान प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में प्रभावी कार्यवाई करने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए कार्य कर रहा है।

प्रादेशिक

मुंबई में बड़ा हादसा, तेज आंधी में 100 फीट ऊंचा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा, 14 की मौत

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में आंधी के बाद घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिर जाने से इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए ।हादसे के फौरन बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी। धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था। इसके बाद NDRF ने भी मोर्चा संभाला। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि ढहे हुए बिलबोर्ड के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए खुदाई करने वालों ने मलबे को खोदा, जिसके बाद आठ शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार और शव अभी भी मलबे के अंदर दबे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमने उनका पता लगा लिया है, लेकिन इस पेट्रोल पंप के कारण हम उन्हें हटा नहीं सकते और स्थिति खतरनाक हो सकती है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई के घाटकोपर में हुई घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और होर्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को भारी बारिश और तूफान के कारण 70 मीटर लंबा बिलबोर्ड गिर गया। घाटकोपर के चेड्डानगर जंक्शन में एक पेट्रोल पंप पर अवैध होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की जान चली गई है. सोमवार शाम को बचाव अभियान शुरू हुआ, जिसमें 64 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ ने मलबे में फंसे शवों को निकालने के लिए खुदाई करने वालों के साथ रात भर बचाव अभियान चलाया।

बीएमसी ने सोमवार शाम को एक बयान में कहा कि होर्डिंग गिरने से 20 से 30 लोग अभी भी मलबे के अंदर फंसे हुए हैं। हालांकि, पेट्रोल पंप पर हुए हादसे के कारण मलबा हटाने में एनडीआरएफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती थी। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के इलाज की भी घोषणा की।

Continue Reading

Trending