Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

Published

on

Small-Plan-Crash

Loading

मेक्सिको। मेक्सिको में राजमार्ग पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को यह जानकारी दी कि राजधानी मेक्सिको सिटी और क्वे रेटेरो राज्य को आपस में जोड़ने वाले राजमार्ग पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख गेराडरे क्वि रार्ते पेरेज ने बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की और इस क्रम में विमान में आग लग गई। विमान में सवार मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विमान ने किस स्थान से उड़ान भरी थी और किस ओर जा रहा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending