अन्तर्राष्ट्रीय
बांग्लादेश : मारा गया जापानी नागरिक रंगपुर में दफन
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2015/10/bangladesh.jpg)
ढाका| बांग्लादेश में दो अक्टूबर को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारे गए जापानी नागरिक कुनियो होशी को मंगलवार को रंगपुर में दफना दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि जापानी दूतावास के आग्रह पर उसकी आखिरी रस्म पूरी कर दी गई। उपायुक्त राहत अनवर ने कहा उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। यही कारण है कि जापानी दूतावास ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि उसे रंगपुर में दफना दिया जाए।
कुनियो को रंगपुर की मुंशीपारा कब्रगाह में दफन कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर को ढाका में इटली के सहायता कर्मी सिजारे तावेल्ला की गोली मारकर हत्या करने के चार दिनों बाद होशी की हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश हमलावरों ने दोनों को तीन-तीन गोलियां मारी थीं।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/us-shooting-10.jpg)
अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।
बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।
जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल3 days ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
नेशनल2 days ago
सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर किया था सार्वजनिक
-
मनोरंजन3 days ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
नेशनल2 days ago
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को किया ढेर
-
ऑफ़बीट3 days ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
प्रादेशिक3 days ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस