Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में हमले की साजिश रचने वाले 2 गिरफ्तार

Published

on

Loading

बोगोटा| कोलंबियाई अधिकारियों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी बोगोटा के बस-यातायात आधारित जन परिवहन प्रणाली ‘ट्रांस मिलेनियो’ पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कंडिनामकारा के मुख्य अभियोजक कार्लोस मैनुएल सिल्वा ने कहा, “दो लोगों को अवैध रूप से हथियार, विस्फोटक पदार्थ और गोला बारूद रखने, हथियार बनाने और उनकी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

सिल्वा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “छह महीने की जांच के बाद कोलंबियाई अधिकारियों ने 108 विस्फोटक पदार्थ और पांच टैटुकोज (गैर पारंपरिक विस्फोट) जब्त किए हैं, जिनकी खरीद-बिक्री आतंकवादी गुट ट्रांस मिलेनियो और कंडिनामकारा, टोलीमा और हुइला में सुरक्षा बलों पर हमले के लिए कर रहे थे।”

अधिकारियों ने कोलंबिया के कंडिनामकारा स्थित गुआचेटा कस्बे में एक मकान पर छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending