Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब पेट्रोल पंप पर ओला मनी से करें भुगतान

Published

on

Loading

अब पेट्रोल पंप पर ओला मनी से करें भुगतान

नई दिल्ली | कैब एग्रीगेटर ओला की मोबाइल वॉलेट ‘ओला मनी’ अब हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन के देश भर के 20,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर स्वीकार किए जाएंगे। उपभोक्ता वन-स्टेप मोबाइल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से इन कंपनियों के किसी भी पेट्रोल पंप पर भुगतान कर पाएंगे। ये भुगतान पीओएस डिवाइस के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

ओला की ओला मनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख पल्लव सिंह ने एक बयान में कहा, “हमें खुशी है कि भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक उपक्रमों में से एचपीसीएल और आईओसीएल हमारे साथ मिलकर कैशलेस भारत के मिशन को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।”

ओला मनी को नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड (मास्टर कार्ड, वीसा, अमेरिकन एक्सप्रेस और रूपे समेत) से रिचार्ज किया जा सकता है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending