Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सीएम दरबार में जाने से रोका तो भजन गाने लगे कपिल मिश्रा

Published

on

सीएम अरविंद केजरीवाल, भजन, कपिल मिश्रा,

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित नेता और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले जारी हैं। अब कपिल मिश्रा शुक्रवार सुबह समर्थकों के साथ केजरीवाल के जनता दरबार में जा पहुंचे। जब वहां उन्‍हें अंदर जाने से रोका गया तो उन्‍होंने जमकर हंगामा किया। विरोध जताने के लिए मिश्रा ने केजरीवाल के घर के सामने ही समर्थकों के साथ भजन-कीर्तन शुरू कर दिया।

सीएम अरविंद केजरीवाल, भजन, कपिल मिश्रा,

कपिल ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वह सीएम के जनता दरबार में जाकर उनके घोटालों की पोल खोलेंगे। शुक्रवार सुबह कपिल मिश्रा करीब 20 समर्थकों के साथ सीएम आवास के बाहर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक केवल सात लोगों के प्रवेश की इजाजत होने के बाद भी मिश्रा अपने सभी 20 समर्थकों के साथ अंदर जाने पर अड़ गए।

पुलिसकर्मियों ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद AAP के बर्खास्त मंत्री कपिल समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। वे अंदर जाने के लिए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। जनता दरबार में समर्थकों के साथ एंट्री नहीं मिलने पर कपिल मिश्रा ने जमीन पर बैठकर भजन–कीर्तन करना शुरू कर दिया। कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ ‘अब तो कुर्सी छोड़ो केजरीवाल…’, ‘रघुपति राघव राजा राम…’ जैसे भजन गा रहे थे।

इस तरह सीएम हाउस में एंट्री नहीं मिलने के बाद ही मिश्रा ने उनके घर के बाहर विरोध–प्रदर्शन शुरू कर दिया है। केजरीवाल के घर के बाहर मिश्रा अपने समर्थकों को लेकर ढोल के साथ पहुंचे और भजन-कीर्तन शुरू कर दिया।

कपिल मिश्रा के साथ संतोष कोली की मां भी हैं। संतोष कोली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे, जिनकी संदिग्ध मौत की जांच करवाने का अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस हंगामे के बीच पुलिस इस बात पर राजी हुई कि ज्यादा से ज्यादा तीन लोगों को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए अंदर ले जाया जा सकता है। इससे ज्‍यादा नहीं।

 

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending