Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान ने फिल्मोद्योग में अहान शेट्टी का स्वागत किया

Published

on

Loading

सलमान खान ने फिल्मोद्योग में अहान शेट्टी का स्वागत किया

मुंबई | मशहूर अभिनेता सलमान खान ने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का भारतीय फिल्म उद्योग में स्वागत किया है। सलमान ने ट्वीट कर बताया कि वह अहान द्वारा फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की फिल्म साइन करने से खुश हैं।

सलमान ने ट्वीट किया, “अहान अच्छे दिख रहे हो! मैं बहुत खुश हूं। मैंने सुना है कि आपने ग्रैंडसन एनजीई मूवीज के साथ फिल्म साइन की है। भारतीय फिल्म उद्योग में आपका स्वागत है।”

बताया जाता है कि अहान फिलहाल लंदन में अपनी पहली फिल्म के लिए विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इससे पहले फिल्मकार करन जौहर ने अहान को ‘भावी सुपरस्टार’ बताया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending