Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जनवरी 2017 में रिलीज होगी प्रियंका की ‘सरवन’

Published

on

Loading

जनवरी 2017 में रिलीज होगी प्रियंका की 'सरवन'

मुंबई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ अब नौ दिसंबर की बजाय 13 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। प्रियंका की मां फिल्म-निर्माता मधु चोपड़ा ने कहा, “‘सरवन’ एक युवा एनआरआई की कहानी है, जो भारत लौटकर अपनी जड़ों को खोजता है। हमने फिल्म को लोहड़ी वाले शुभ दिन यानी 13 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।”

‘सरवन’ की पहली झलकी और पोस्टर जारी किए जाने के बाद प्रियंका ने हाल ही में टोरंटो में फिल्म का ट्रेलर दिखाया।

फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी ने किया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending