Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रिलीज हुई ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, बाहुबली–2 से पार पाना नहीं होगा आसां

Published

on

चेतन भगत , ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर,

Loading

मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज हो गई। फिल्म की टक्कर सीधे तौर पर बाहुबली 2 से होगी जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है।

चेतन भगत , ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर,

ऐसे में हाफ गर्लफ्रेंड के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होगा। ‘हाफ गलफ्रेंड’ में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है। रोमांटिक फिल्म होने के नाते और मोहित सूरी के निर्देशन में बनी होने के कारण इससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की कहानी बिहारी लड़के माधव झा यानि अर्जुन कपूर और रिया सोमानी बनी श्रध्दा कपूर की है। अपनी अंग्रेजी के चलते लोगों का मजाक बनने वाले माधव को दिल्ली की लड़की रिया से प्यार हो जाता है, लेकिन रिया माधव की सिर्फ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनने को तैयार हो जाती है। और कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रिया और माधव अलग हो जाते है। फिर माधव तलाश में निकलता है रिया की। और कहानी दिल्ली से लन्दन तक जाती है। क्या रिया माधव को मिल पाती है। यह जानने के लिए आपको फिल्म का रुख करना होगा।

फिल्म में संगीत दिया मिथुन और उनकी टीम ने। यह फिल्म भी अपने गाने से प्रभावित करती है। फिल्म में बारिश सांग पहले ही हिट हो चुका है। वही फरहान शाहिद का तू थोड़ी देर भी काफी प्रभावित करता है। फिल्म में जान डालता है अरिजीत सिंह का ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’। कुल मिलाकर यह फिल्म संगीत के मामले में बेहतरीन है।

फिल्म में अर्जुन कपूर ने बिहारी लड़के के किरदार को बखूबी निभाया है। उन्होंने इसके लिए भोजपुरी सीखी भी है, यह फिल्म में साफ़ दिखता है और अभिनय से तो वे जान डाल देते है। वही, श्रद्धा कपूर फिल्म में अच्छी लगी है। एक रिच लड़की रिया के किरदार को उन्होंने ठीकठाक निभाया है। वही, फिल्म में जान डालते है विक्रांत मेस्सी, जो फिल्म में माधव के दोस्त शैलेश के किरदार में है।

मोहित सूरी जो आशिकी 2 जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके है। उनसे उम्मीदें काफी बढ़ जाती है और अगर बात चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म की होती है तो निर्देशक के तौर पर काम थोड़ा बढ़ जाता है। ऐसे में यह फिल्म स्क्रीनप्ले के मामले में हल्की प्रतीत होती है। वही, कहानी भी थोड़ा बोर करने लगती है। ऐसे में फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।

अगर आप चेतन के नावेल हाफ गर्लफ्रेंड को पढ़ चुके है तो आप इस फिल्म को देखने के लिए बेताब होंगे। साथ ही अगर आप अर्जुन कपूर को एक अलग तरह के रोल में देखना चाहते है तो आप इस फिल्म को जरूर देखे। वही श्रध्दा और अर्जुन के पेयर को देखने के लिए भी आप थियेटर तक जा सकते है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending