Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ये है नई यूपी सरकार का ढांचा

Published

on

योगी आदित्यनाथ, मुख्य मंत्री, उप मुख्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री

Loading

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी शपथ लेंगे। इसके अलावा योगी के कैबिनेट में कुल 46 अन्‍य मंत्री भी शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ, मुख्य मंत्री, उप मुख्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री

ये है नई यूपी सरकार का ढांचा 

  1. मुख्‍यमंत्री : योगी आदित्‍यनाथ
  2. उप मुख्‍यमंत्री : केशव प्रसाद मौर्य
  3. उप मुख्‍यमंत्री : दिनेश शर्मा

कैबिनेट मंत्री 

  1. कैबिनेट मंत्री : चेतन चौहान
  2. कैबिनेट मंत्री : श्रीकांत शर्मा
  3. कैबिनेट मंत्री : एसपी सिंह बघेल
  4. कैबिनेट मंत्री : राजेश अग्रवाल
  5. कैबिनेट मंत्री : धरमपाल सिंह
  6. कैबिनेट मंत्री : सुरेश खन्‍ना
  7. कैबिनेट मंत्री : लक्ष्‍मी नारायण चौधरी
  8. कैबिनेट मंत्री : आशंतोष टंडन
  9. कैबिनेट मंत्री : बृजेश पाठक
  10. कैबिनेट मंत्री : रीता बहुगुणा जोशी
  11. कैबिनेट मंत्री : मुकुट बिहारी वर्मा
  12. कैबिनेट मंत्री : रमापति शास्‍त्री
  13. कैबिनेट मंत्री : सतीश महाना
  14. कैबिनेट मंत्री : जय प्रकाश सिंह
  15. कैबिनेट मंत्री : सत्‍यदेव पचौरी
  16. कैबिनेट मंत्री : स्‍वामी प्रसाद मौर्य
  17. कैबिनेट मंत्री : सूर्य प्रताप शाही
  18. कैबिनेट मंत्री : दारा सिंह चौहान
  19. कैबिनेट मंत्री : राजेन्‍द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह)
  20. कैबिनेट मंत्री : सिद्धार्थनाथ सिंह
  21. कैबिनेट मंत्री : नंद कुमार नंदी
  22. कैबिनेट मंत्री : ओम प्रकाश राजभर

राज्‍य मंत्री 

  1. राज्‍य मंत्री : गुलाबो देवी
  2. राज्‍य मंत्री : बलदेव ओलख
  3. राज्‍य मंत्री : अतुल गर्ग
  4. राज्‍य मंत्री : संदीप सिंह
  5. राज्‍य मंत्री : मोहसीन रजा
  6. राज्‍य मंत्री : अर्चना पांडेय
  7. राज्‍य मंत्री : रणवेन्‍द्र प्रताप सिंह (धुन्‍नी सिंह)
  8. राज्‍य मंत्री : मन्‍नु कोरी
  9. राज्‍य मंत्री : ज्ञानेन्‍द्र सिंह
  10. राज्‍य मंत्री : जय प्रकाश निषाद
  11. राज्‍य मंत्री : गिरीश यादव
  12. राज्‍य मंत्री : संगीता बलवंत
  13. राज्‍य मंत्री : नीलकंठ तिवारी
  14. राज्‍य मंत्री : जय कुमार सिंह जैकी
  15. राज्‍य मंत्री : सुरेश पासी

राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 

  1. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : भूपेन्‍द्र सिंह चौधरी
  2. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : धरम सिंह सैनी
  3. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : सुरेश राणा
  4. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : महेन्‍द्र सिंह
  5. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : स्‍वाती सिंह
  6. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : अनुपमा जैसवाल
  7. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : स्‍वतंत्रदेव सिंह
  8. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : उपेन्‍द्र तिवारी
  9. राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार : अनिल राजभर

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending