Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिला केंद्रित फिल्में बनते देखना सुखद : विद्या

Published

on

अभिनेत्री विद्या बालन, 'पा' और 'कहानी', 'कहानी 2', संवाददाता, अर्जुन रामपाल

Loading

अभिनेत्री विद्या बालन, 'पा' और 'कहानी', 'कहानी 2', संवाददाता, अर्जुन रामपाल

                         vidhya

नई दिल्ली | ‘पा’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा है कि महिला केंद्रित फिल्मों का हिस्सा बनना सुखद है और अभिनेत्रियों को इन भूमिकाओं के लिए चुना जा रहा है। विद्या ने यहां आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ के एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा,

“समाज में महिलाओं की भूमिका बदल रही है। वह किसी व्यक्ति और उनके जीवन को परिभाषित नहीं करती। हमारे व्यक्तिगत जीवन, सपने और आकांक्षाएं हैं। हम अपनी शर्तों पर जीने की कल्पना कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “महिला केंद्रित फिल्में बनते देखना सुखद है। कई अभिनेत्रियां इस तरह की भूमिकाएं कर रही हैं और व्यावसायिक तौर पर इस तरह की फिल्म कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “इसकी वजह से हमारे आसपास परिवर्तन हो रहे हैं। यह वास्तविकता और वास्तविक सिनेमा का प्रतिबिंब है।”

सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित ‘कहानी 2’ दो दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिका में हैं।
 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending