ऑफ़बीट
जानें, एलियन आखिर क्यों करते हैं मनुष्यों को अगवा
मनुष्यों से सीखने– जानने के लिए एलियन साधते हैं सम्पर्क
ब्रम्हांड में एलियन का अस्तित्व है और वे हमारे ग्रह पृथ्वी से मनुष्यों को अगवा कर ले जाते हैं। ‘बिंग विद द बिंग्स‘ नाम की पुस्तक के लेखक और शोधकर्ता मिगुएल मेन्डोन्का का दावा है कि उन्होंने कई एलियनों का इंटरव्यू लिया है। इसमें एलियनों ने खुलासा किया है कि क्यों वे दुनियाभर से मनुष्यों का अपहरण
करते हैं।
पूर्व में ग्रीन एनर्जी के एक्सपर्ट और यूके में रिऩयूएबल एनर्जी की नीतियों के निर्माता रह चुके मेन्डोन्का ने अपनी पुस्तक में हैरान कर देने वाले दावे किए हैं।
पुस्तक में उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने मनुष्यों से सम्पर्क साधने या उन्हें अगवा करने वाले एलियनों से संपर्क साधा है। 43 वर्षीय लेखक ने बताया कि उसने साशा नाम की एलियन से मुलाकात कर उसका इंटरव्यू किया।
बातचीत में साशा ने बताया कि वे मानवों पर भिन्न–भिन्न तरह के प्रयोग करते हैं। एलियन यह जानने की कोशिश करते हैं कि मनुष्य किस प्रकार चेतना की उच्च अवस्था को प्राप्त करने के क्रम में हैं। हालांकि साशा ने यह दावा किया कि एलियन पहले ही चेतना की परमावस्था को प्राप्त कर चुके हैं।
आपको बता दें कि यह वह अवस्था होती है, जहां इगो यानी अहंकार की जगह नहीं होती और दिखने वाले शरीर का भी कोई मतलब नहीं रह जाता है। यह चेतना और ज्ञान की वह परम अवस्था होती है जिसे समाधि तक पहुंचना कहा जा सकता है।
लेखक की ओर से साशा से यह पूछने पर कि वह मानवजाति को कौन सा संदेश देना चाहेंगी, इस पर उसने जवाब दिया कि हम मनुष्यों को याद दिलाना चाहेंगे कि वे सिर्फ शरीर, मन, बुद्धि, अहंकार नहीं है। वह भौतिक रूप से बहुआयामी चरित्र के स्वामी है।
साशा का कहना है कि एक बार मनुष्य तीसरी अवस्था से चौथी अवस्था में चला गया तो वह चेतना की परमावस्था यानी परम ज्ञान को हासिल कर सकता है। इस स्टेज में मानव ‘सम्पूर्णता’ को प्राप्त कर
लेता है।
साशा का कहना है कि मौजूदा निर्णायक समय में मनुष्यों को भौतिक दुनिया की चकाचौंध और आकर्षण के बीच खुद को बचाए रखना होगा ताकि वे चेतना की परमावस्था प्राप्त करने की ओर बिना किसी रुकावट के बढ़ सके।
इसी तरह एक अन्य एलियन से वार्तालाप के दौरान उसने बताया कि वह मनुष्यों से इसलिए सम्पर्क साधते हैं ताकि वे उनके बारे में कुछ सीख–जान सकें।
एलियन के एक समूह से अपने वार्तालाप के बारे में मिगुएल मेन्डोन्का ने बताया कि हम वाइब्रेशन एक्सिसटेंस की अवस्था में हैं जो मानव जाति का पांचवां आयाम माना जाता है। हमारे भौतिक शरीर, सोचने का तरीका, रहने का तरीका, टेक्नोलॉजी, व्यवहार और समझ जैसी चीजें क्रांतिकारी परिवर्तन का नतीजा है।
एलियनों के मुताबिक पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य यह है कि धरती पर रहने वाले सभी जीव चेतना प्राप्ति की ओर अदभुत तरीके से बढ़ रहे हैं। इसलिए हम मनुष्यों से बराबर में सम्पर्क साध रहे हैं।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
बिजनेस3 days ago
रिलायन्स ज्वैल्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लॉन्च किया विंध्या कलेक्शन
-
बिजनेस3 days ago
रिलायंस जियो ने बनाया कीर्तिमान, डेटा खपत में चीन को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर
-
अन्तर्राष्ट्रीय17 hours ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल22 hours ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल20 hours ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल20 hours ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल20 hours ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल22 hours ago
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं