Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका पर अंतरिक्ष से हमले की तैयारी में उत्‍तर कोरिया

Published

on

आशंका, उत्‍तर कोरिया, अमेरिका, किम जोंग उन, EMP, नेस्‍तनाबूद

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच बढ़ती तनातनी से युद्ध की आशंका गहराने लगी है। उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्‍या की अमेरिकी साजिश विफल होने के बाद उत्‍तर कोरिया भड़क गया है। अब उसने अमेरिका को हमला कर नेस्‍तनाबूद करने की धमकी दी है। साथ ही उसने अब हमले की तैयारी भी शुरू कर दी है।

आशंका, उत्‍तर कोरिया, अमेरिका, किम जोंग उन, EMP, नेस्‍तनाबूद

बता दें कि उत्तर कोरिया अमेरिका पर इलेक्ट्रॉनिक पल्स हथियार से हमला करने की तैयारी कर रहा है। उत्तर कोरिया की दो सैटेलाइट की मदद से अंतरिक्ष से अमेरिका पर नजर रखी जा रही है। इन सैटेलाइट को उत्तर कोरिया ने 2012 और 2016 में लॉन्च किया था।

उत्तर कोरिया के ये सैटेलाइट KMS 3-2 और KMS-4 मात्र 94 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगा लेती हैं। उत्तर कोरिया अंतरिक्ष से अमेरिका पर हमला कर सकता है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी और नेशनल EMP टास्क फोर्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर पीटर विनसेंट प्राई ने चेताया कि उत्तर कोरिया अपने सैटेलाइट को न्यूक्लियर मिसाइल में तब्दील करने की कोशिश में है।

क्या है EMP वैपन स्ट्राइक

EMP स्ट्राइक यानी इलेक्ट्रोमैगनेटिक पल्स वैपन हमला दुश्मन के संचार उपकरणों को तबाह करने के लिए किया जाता है। अगर उत्तर कोरिया अमेरिका पर साइबर हमला करता है, तो उसका इलेक्ट्रॉनिक ग्रिड खत्म हो जाएगा। आज अमेरिका पूरी तरह से साइबर तकनीकी पर निर्भर है। उत्तर कोरिया के इस कदम ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending