Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हुरियारनो ने नन्दगाँव के हुरियारों पर लट्ठ चलाकर मनाई होली

Published

on

होली 13 मार्च को, बरसाने की लट्ठमार होली, लड्डू होली, नन्दगाँव के हुरियारों, बरसाने की हुरियारनो

Loading

मथुरा के बरसाने में जमकर खेली गई लट्ठमार होली

मथुरा। समूचे देश में भले ही होली 13 मार्च को खेलेगा, लेकिन ब्रज मंडल के वातावरण में अभी से अबीर और गुलाल चारों ओर उड़ रहा है।  पूरा बरसाना “फाग खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर” के गीतों से गूंज रहा है। महीने भर पहले से चल रही तैयारियां बरसाने में खेली जाने वाली लठमार होली की रविवार को लड्डू होली के दिन पूरी हो गई थीं।

होली 13 मार्च को, बरसाने की लट्ठमार होली, लड्डू होली, नन्दगाँव के हुरियारों, बरसाने की हुरियारनो

बरसाने की लट्ठमार होली

आज सोमवार को नंदगांव के ग्वाल-बाल रंगबिरंगे कपड़े पहनकर अपने सिर पर पगड़ी बांधे और हाथों में ढाल लिए बरसाना रवाना हो गए हैं।  ढाल इसलिए ली है, बरसाने की हुरियारिनों के लठ की मार से खुद को जो बचाना है।

द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट

यह हुरियारे सबसे पहले पिली पोखर पहुचे यहां पहुच कर विधिवत पूजा अर्चना कर इन्होंने अपने सर पर पग बांधकर हाथों में ढाल संभाल लीं। यह हुरियारे यानी नन्दगाँव से आये लोग आज के दिन देवर यानी राधा जी के देवर का स्वरुप और भगवान कृष्ण के सखा यानी ग्वालबाल माने जाते हैं।

उधर, बरसाने की हुरियारने जो की राधिका का स्वरुप मानी जाती है वह भी सोलह श्रृंगार कर अपने ग्वाल-बालों की बाट जोह चुकी हैं। उन्होंने भी घरों से पुरानी लाठियां निकालकर उन्हें सरसों के तेल से चमका लिया है। यह बरसाने की भाभियाँ अपनी लाठियों को पिछले माह से ही तेल पिला रही है।

यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई गई बरसाने की लड्डू होली

यह तैयारी ग्वालों के छेड़छाड़ करने पर उन्हें सबक सिखाने के लिए है। दरअसल होली का पर्व हँसी ठिठोली और छेड़खानी से भरा जो होता है।द्वापर युग यानी कृष्ण काल से चली आ रही बरसों पिरानी इस परम्परा का निर्वाहन आज बजी यहां ब्रज छेत्र में किया जा रहा है।

कल मंगलवार को यही क्रम नंदगांव में दोहराया जाएगा, जब बरसाने के देवर यानि ग्वाल ढाल लेकर नंदगांव पहुंचेंगे और नंदगांव की गोपियां लठमार कर उनका स्वागत करेंगी।

क्या है यह लठमार होली:-

दरअसल, नवमी के दिन राधारानी के बुलावे पर नंदगांव के हुरियार जहां बरसाना में होली खेलने जाते हैं, वहीं बरसाना के हुरियार नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने दशमी के दिन नंदगांव आते हैं।तब नंद चौक पर होली के रसिया गायन के बीच धमाधम लठमार होली होती है।

नंदगांव की टोलियां जब पिचकारियां लिए बरसाना पहुंचती हैं तो उन पर बरसाने की महिलाएं खूब लाठियां बरसाती हैं।पुरुषों को इन लाठियों से बचना होता है और साथ ही महिलाओं को रंगों से भिगोना होता है।

नंदगांव और बरसाने के लोगों का विश्वास है कि होली का लाठियों से किसी को चोट नहीं लगती है। अगर चोट लगती भी है तो लोग घाव पर मिट्टी  जिसे ब्रजरज माना जाता है उसे मलकर फिर शुरू हो जाते हैं। इस दौरान आगंतुकों के लीये भांग और ठंडाई का भी भरपूर इंतजाम किया जाता है।

कैसे दिया जाता है लठामार होली का निमंत्रण:-

खास बात यह है कि ग्वाले बरसाने या नंदगांव में यूं ही होली खेलने नहीं जाते।बकायदा उन्हें होली खेलने के लिए आने का निमंत्रण दिया जाता है।

राधारानी की सखी के रूप में बरसाना की हुरियारिन परम्परागत तरीके से नंदगांव में कान्हा से होली खेलने के लिए हांडी में गुलाल, इत्र, मठरी, पुआ आदि मिठाई लेकर निमंत्रण देने नंदभवन पहुंचती हैं। वहां उनका होली का निमंत्रण स्वीकार करते हुए समाज के लोगों को जानकारी दी जाती है। नंदभवन पहुंची सखियों से होली का निमंत्रण मिलने पर समाज के हुरियारे उनका जोरदार स्वागत करते हैं.

कल हुई थी लडुआ होली:-

लठमार होली से पहले शाम को  बरसाने में लडुआ (लड्डू) होली होती है। मंदिर परिसर में जमा लोग रसिया गा-गा कर एक-दूसरे पर लड्डू मारते हैं. दरअसल, होली के निमंत्रण की स्वीकारोक्ति के लिए नंदगांव से पंडा आता है।

जैसे ही ये सूचना यहां के लोगों को लगती है, सभी मंदिर में जुटकर नाचगाना करते हैं। छतों पर खड़े श्रद्धालु लड्डुओं की बरसात करने लगते है। इन लड्डुओं का प्रसाद पाने के लिए देश-विदेश से आए लोग जुटते हैं।

सब जग होली या जग होरा:-

रंगभरनी एकादशी के दिन यानी 8 मार्च से वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी रंगों की होली होने लगती है।

इस मौके पर ठाकुर जी साल में केवल एक बार मंदिर परिसर में बाहर पधारकर भक्तों को दर्शन देते हैं तथा रंगों की होली का आनंद लेते हैं. इसी दिन वृंदावन के सभी बाजारों में से होकर ठा. राधावल्लभ लाल के चल विग्रह का हाथी पर डोला पारंपरिक रूप में निकाला जाता है और मथुरा में जन्मस्थान के लीलामंच एवं प्रांगण में होली के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

यहां होती है छड़ी मार होली:-

इसके अगले दिन यानी 9 मार्च को गोकुलवासी छड़ी मार होली खेलेंगे। 13 मार्च को फाल्गुन उत्तरा नक्षत्र की उपस्थिति में मथुरा के ठा. द्वारिकाधीश मंदिर से ठाकुरजी का डोला निकाला जाएगा। यह शहर के सभी प्रमुख बाजारों में होता हुआ पुन: वहीं पहुंचकर यात्रा पूर्ण करेगा.

दाऊजी मन्दिर के रिसीवर रामकटोर पाण्डेय ने बताया, ‘चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन मनाया जाने वाला दाऊजी का हुरंगा इस वर्ष 14 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन कोसीकलां के निकट जब गांव में हुरंगा मनाया जाएगा और अगले दिन उसके निकटवर्ती बठैन गांव में मनाया जाएगा।

धधकते अंगारों से गुजरेगा पांडा

छाता तहसील के  ‘फालैन’ गांव में होलिका दहन के समय पंडा होली की आग से होकर गुजरता है और इस पंडे को कोई नुकसान नहीं होता।

चरखुला नृत्य:-

रंग से अगले दिन यानी 14 मार्च को राधारानी के ननिहाल गांव मुखराई में विश्व प्रसिद्ध चरखुला नृत्य का आयोजन किया जाता है। चरखुला नृत्य में गांव की महिलाएं करीब 50 किलो वजनी रथ के पहिएनुमा चक्र, जिस पर सैकड़ों दीपक जलते रहते हैं, अपने सिर पर रखकर नाचती हैं।

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने दी नई स्थानांतरण नीति 2024-25 को मंजूरी

Published

on

Loading

लखनऊ। योगी सरकार ने मंगलवार को 2024-25 के लिए नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत समूह क और ख के उन अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा सकेगा, जिन्होंने जनपद में 3 वर्ष और मंडल में 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। वहीं समूह ग और घ में सबसे पुराने अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। समूह क और ख के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए अधिकतम 20 प्रतिशत तो वहीं समूह ग और घ के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत की सीमा रखी गई है। इस स्थानांतरण नीति के तहत सभी स्थानांतरण आगामी 30 जून तक किए जाने हैं। मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कुल 42 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सीमा से अधिक स्थानांतरण के लिए लेनी होगी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्तावों के विषय में जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट ने स्थानांतरण नीति 2024-25 को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस नीति में पिछले वर्ष की नीति के प्राविधानों का अनुसरण किया गया है। इसके तहत समूह क और ख के वो अधिकारी जिन्होंने अपने सेवाकाल में मंडल में 7 वर्ष और जनपद में 3 वर्ष पूरे कर लिए हों वो स्थानांतरण नीति के अंतर्गत आएंगे। इसके साथ ही समूह क और ख में स्थानांतरण संवर्ग वार अधिकारियों की संख्या अधिकतम 20 प्रतिशत होगी और समूह ग और घ के लिए अधिकतम सीमा 10 प्रतिशत रखी गई है। उन्होंने बताया कि समूह ग और घ के लिए जो व्यवस्था की गई है उसके अनुसार सबसे पुराने अधिकारियों का पहले स्थानांतरण किया जाएगा। यदि 10 प्रतिशत से ऊपर स्थानांतरण करना होगा तो इसके लिए मंत्री जी की अनुमति आवश्यक होगी। वहीं, यदि समूह क और ख में 20 प्रतिशत से अधिक स्थानांतरण करने की आवश्यकता होगी तो उसकी अनुमति मुख्यमंत्री जी से लेना आवश्यक होगा।

मानव संपदा के माध्यम से डिजिटाइज होगा स्थानांतरण

उन्होंने बताया कि समूह ग और घ में स्थानांतरण को पूरी तरह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। मानव संपदा की जो व्यवस्था शुरू की गई है उसके अंतर्गत स्थानांतरण के बाद कार्यभार मुक्ति और ग्रहण करने की व्यवस्था ऑनलाइन ही की जा सकेगी। इससे अधिकारियों की सर्विस बुक और सैलरी को डिजिटाइज किया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के 8 आकांक्षी जिलों और 34 जिलों के 100 आकांक्षी विकासखंडों के लिए पहले से जो व्यवस्था चली आ रही है, उसके अंतर्गत वहां रिक्त पड़े पदों को भरने की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

एक दिन पूर्व रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ

कैबिनेट ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इसके अनुसार अब 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई और एक जनवरी से प्रस्तावित वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकेगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अभी तक जो व्यवस्था थी उसके अनुसार 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई या एक जनवरी को प्रस्तावित वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता था। हालांकि अब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ उनकी पेंशन और ग्रेचुयुटी में मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के बाद ज्यूडिशियल कर्मचारियों को पहले ही इसका लाभ दिया जा चुका है और अब सरकारी कर्मचारी भी इससे लाभान्वित हो सकेंगे।

विश्वविद्यालयों के नामों में संशोधन, 2 निजी विश्वविद्यायलों को एलओआई

योगी सरकार ने प्रदेश के 5 विश्वविद्यालयों के नामों में भी मामूली संशोधन किया गया है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार इन विश्वविद्यालयों के नाम से राज्य शब्द को हटाया गया है। महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ होगा। इसी तरह मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मीरजापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से भी राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद का नाम गुरु जंबेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि प्रदेश के छात्र अपने ही प्रदेश में उच्च शिक्षा गृहण कर सकें। इसके लिए सरकारी विश्वविद्यालयों के साथ ही प्राइवेट विश्वविद्यालय को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें एचआरआईटी गाजियाबाद और दूसरा फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली है। इन दोनों ने अपने सभी मानक पूरे कर लिए हैं।

Continue Reading

Trending