Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल प्रदेश में बारिश, हिमपात

Published

on

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और हिमपात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रातभर हुई बारिश के कारण राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान गिर गया और सर्दी बढ़ गई।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में मंगलवार तक यही स्थिति रहेगी।

धर्मशाला के चारो ओर फैली हिमालय की धौलाधर पहाड़ियों पर बर्फ की चादर बिछ गई, वहीं लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में भी ताजा हिमपात देखा गया।

मौसम विभाग ने कहा, “लाहौल एवं स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर एवं शिमला जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम हिमपात हुआ।”

लाहौल एवं स्पीति के मुख्यालय केलांग में रातभर हिमपात हुआ।

राज्य के धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर एवं मंडी जैसे निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान नीचे जा पहुंचा है।

 

प्रादेशिक

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उनका हाथ-पांव बंधा शव घर के किचन में मिला है। वारदात के बाद आरोपित घर से लाखों रुपए के आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद डॉक्टर योगेश की डेड बॉडी को जंगपुरा सी ब्लॉक स्थित उनके घर की रसोई में छिपा दिया था। डॉक्टर योगेश एक जनरल फिजिशियन दे और अपनी पत्नी डॉक्टर नीना पॉल के साथ रहते थे। नीना पॉल दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लूट के इरादे से उनके घर में तीन-चार लोग घुसे होंगे और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने डॉक्टर पॉल के पालतू कुत्ते को भी रूम में बंद कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के किचन से डॉक्टर का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है.पुलिस ने बताया कि कमरे में मिली तोड़फोड़ से लूटपाट के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending