Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हरियाणवी बोलना चुनौतीपूर्ण था : कंगना

Published

on

कंगना रनौत, 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स', ट्रेलर, रोमांटिक-हास्य फिल्म, आर. माधवन, दीप डोबरियाल, जिम्मी शेरगिल, मोहम्मद जीशान, अयूब , धनुष

Loading

मुंबई| अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ के ट्रेलर में धुआंदार हरियाणवी बोलती नजर आ रही हैं। लेकिन उनका कहना है कि ऐसा कर पाना बहुत चुनौतीपूर्ण था। कंगना को बोलचाल के लहजे और चालढाल को हरियाणवी युवतियों के अनुरूप ढालना बहुत मुश्किल लगा। कंगना(28) ने यहां मंगलवार को ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ के ट्रेलर लांच पर कहा, “यह बहुत मुश्किल था, चूंकि किरदार का बोलचाल का लहजा हरियाणवी है। मुझे किरदार को न केवल अपने शारीरिक तौर-तरीके, बल्कि बोलने के लहजे से भी असली दिखाना था।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बहुत चुनौतीपूर्ण था।” ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘तनु वेड्स मनु'(2011) का सीक्वल है। सीक्वल में कंगना, तनु और कुसुम की दोहरी भूमिका में होंगी। कुसुम रौबदार और मनमौजी है। वह हरियाणवी बोलती है। आनंद एल. राय निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता आर. माधवन, दीप डोबरियाल, जिम्मी शेरगिल, मोहम्मद जीशान, अयूब एवं धनुष भी हैं। फिल्म 22 मई को रिलीज होनी है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending