Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कलयुग का स्वंयवरः पहले तोड़ा धनुष फिर दुल्हन के गले में डाल दी वरमाला

Published

on

Loading

पटना। बिहार में रामायण की तर्ज पर स्वयंवर रचाकर शादी करने का मामला सामने आया है। स्वयंवर विवाह का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुल्हे ने धनुष तोड़कर दुल्हन के गले में वरमाला डाल दी।

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सतयुग की तरह धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया। सतयुग में जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ कर सीता संग विवाह रचाया था, ठीक उसी तरह से कलियुग में धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया।

धनुष उठाने के बाद दूल्हे ने जैसे ही धनुष को तोड़ा, वैसे ही समारोह में  जयकारों की गूंज होने लगी। इस दौरान वहां मौजूद लड़कियां और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए लड़की को स्टेज पर लाई और दूल्हे ने दुल्हन के गले में माला डाली। विवाह में पंडित मंत्रोच्चार कर सभी रस्में पूरी करवा रहे हैं। इस दौरान समारोह में बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।

लोग कह रहे हैं कि इस अनोखी शादी ने भगवान राम और मां सीता के विवाह की याद ताजा कर दी। लोगों का कहना है कि उन्होंने भगवान राम का स्वयंवर रामयाण सीरियल में तो जरूर देखा है, लेकिन इस विवाह को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वाकई वह कितना मनोरम दृश्य रहा होगा। जब राजा जनक और अन्य महाराजाओं की उपस्थिति में भगवान का विवाह संपन्न हुआ होगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending