Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हनी सिंह के गानों का इंतजार नहीं होता : डेरेक विंसेंट

Published

on

Loading

मशहूर रैप गायक यो यो हनी सिंह ने अपने ‘लुंगी डांस’, ‘दिन है सनी सनी’ एवं ‘देसी कलाकार’ जैसे गानों से देशभर के युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनका जादू अब अमेरिका के इलेक्ट्रिॉनिक संगीत कलाकार डेरेक विनसेंट स्मिथ उर्फ पेट्री लाइट्स पर के ऊपर भी चल गया है।

डेरेक अपने संगीत दौरे वीएच1 के तहत शुक्रवार को पहले दौरे पर भारत पहुंचे। यहां उन्होंने गुड़गांव स्थित होटल ली मेरिडियन में प्रस्तुति दी। उन्होंने रविवार को पुणे में प्रस्तुति दी।

डेरेक को अभी भारत में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है, उन्होंने अपने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है। वह कहते हैं कि ‘ब्राउन रंग’ गीत के गायक हनी सिंह से मिलना चाहेंगे।

डेरेक ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “मैं वीडियो शूट करने के लिए बाहर घूमा और रेडियो पर कमाल का संगीत सुना। मुझे हनी सिंह पसंद आए। मुझे उनके गानों का संगीत पसंद आया। उनके और गाने सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

डेरेक (33) अर्से से भारत आने का सपने देख रहे थे। उनका कहना है कि वह भारत में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक संगीत परिदृश्य के बारे में जानने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, “मुंबई और संपूर्ण भारत के मौजूदा संगीत निर्माण परिदृश्य को समझने में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी है..मैं संगीत से जुड़ रहा हूं। मैंने यहां अब तक जो कुछ सुना, उसने मुझे बहुत उत्साहित किया है।”

डेरेक कहते हैं कि लोकप्रिय विदेशी रॉक बैंड ‘पिंक फ्लोयड’ न केवल संगीत के मामले में बल्कि उनकी जिदगी के अन्य क्षेत्रों में भी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

डेरेक ने वर्ष 2004 में इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माता मिचल मेनेर्ट के साथ मिलकर प्रेटी लाइट्स पर काम करना शुरू किया।

भारत में इंडिया गेट और प्रेम की अनोखी इमारत ताजमहल घूमने जाना उनकी इच्छासूची में शुमार है। वह भारतीय शिष्टाचार का लुत्फ उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया, “मिचल कई दफा भारत आ चुके हैं। वह हमेशा ही भारत की खूबसूरत जगहों के बारे में बातें करते आए हैं। मैंने इस देश और इसकी धरोहर के बारे में बहुत पढ़ा है। हम इंडिया गेट से लेकर ताज महल व अन्य जगहों को पूरी तरह घूमना और भारतीय शिष्टाचार का लुत्फ उठाना चाहेंगे।”

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending