Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्टेम सेल अनुसंधान के प्रति छात्रों को प्रेरित करें : मोदी

Published

on

प्रधानमंत्री,नरेंद्र-मोदी,विज्ञानियों,स्टेम-सेल,विज्ञप्ति,राष्ट्रीय,भारतीय,मेक-इन-इंडिया,केंद्रीय-मंत्री

Loading

बेंगलुरू | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जीव विज्ञानियों से कहा कि वह स्कूली छात्रों को स्टेम सेल अनुसंधान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करें। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यहां पर राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र स्थित स्टेम सेल अनुसंधान संस्थान का दौरा करते हुए मोदी ने वैज्ञानिकों से स्कूली बच्चों के साथ विचार-विमर्श करने और उन्हें इस क्षेत्र में रोजगार हासिल करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी को केंद्र में किए जा रहे अनुसंधान के बारे में जानकारी दी और पारंपरिक भारतीय दवाओं पर किए जा रहे शोध और मेक इन इंडिया पहल समेत कई विषयों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जीन चिकित्सा पद्धति के इस्तेमाल से सिकल सेल अनीमिया के उपचार का पता लगाने में हुई प्रगति और जीन बैंक के जरिए वन्य जीव संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा और अनंत कुमार उपस्थित थे।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending