Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सेना को बदनाम नहीं करें : राज्यपाल

Published

on

पश्चिम बंगाल, राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी, भारतीय सेना, ममता बनर्जी, लोकसभा, मनोहर पर्रिकर

Loading

पश्चिम बंगाल, राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी, भारतीय सेना, ममता बनर्जी, लोकसभा, मनोहर पर्रिकर

                                        KN-Tripathi

कोलकाता  | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी ने सख्त लहजे में कहा कि भारतीय सेना को बदनाम करने का प्रयास नहीं करें। उनका यह बयान सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित आरोप के संदर्भ में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टोल प्लाजा पर तैनाती के दौरान सैनिकों ने ट्रक चालकों से उगाही की।

त्रिपाठी ने बनर्जी के इन आरोपों पर कहा, “प्रत्येक शख्स को भारतीय सेना जैसे जिम्मेदार संगठन के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। सेना का मनोबल नहीं गिराए। सेना को बदनाम नहीं करें।”

मुख्यमंत्री बनर्जी ने गुरुवार रात सचिवालय में बिताई थी। वह राज्य में टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती के विरोध में शुक्रवार को वहां थीं।

केंद्र सरकार और सेना ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि सेना के नियमित अभ्यास को गलत संदर्भ में लिया गया है।

लोकसभा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि सेना कोलकाता में नियमित अभ्यास कर रही थी। पूर्वी कमान ने इस मुद्दे पर सेना और स्थानीय पुलिस की तैनाती के बारे में विस्तृत ब्योरा देते हुए कहा कि राज्य सरकार और पुलिस इसके बारे में पहले से ही जानते थे।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending