Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सेक्‍स से मना किया तो महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसा दी बोतल, मौत

Published

on

हैवानियत, सेक्‍स, महिला, प्राइवेट पार्ट, लातेहार, झारखंड,

Loading

लातेहार। झारखंड के लातेहार में एक पुरुष ने सेक्‍स करने से मना करने पर कथित तौर पर एक महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल ही घुसा दी। हैवानियत की शिकार इस विधवा ने अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हैवानियत, सेक्‍स, महिला, प्राइवेट पार्ट, लातेहार, झारखंड,

घटना पिछले सप्ताह की है। लातेहार के पुलिस उप अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा, यहां की शोभा देवी का सुदर्शन ठाकुर से कुछ निजी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पिछले सप्ताह मंगलवार को उन लोगों में कुछ धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इसमें सुदर्शन ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। उसके पेट पर लात भी मारी थी। घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेज दिया गया। महिला ने दो दिन पहले हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मृतक के परिवारीजनों ने आरोपित को मौत की सजा दिए जाने की मांग करते हुए उसके घर के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending