Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सूचना प्रसारण में निष्पक्ष खबरों की खास अहमियत : जेटली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वित्त, कंपनी मामले तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सूचना प्रसार के कई चैनलों को ध्यान में रखते हुए खबरों की वास्तविक प्रस्तुति अजीबोगरीब कतई नहीं होनी चाहिए। वैसे तो आजकल खबरों का कार्यक्षेत्र घटना, प्रतिस्पर्धी और उद्घोषणा आधारित रहता है, लेकिन इसके बावजूद तथ्यों और सही जानकारी के आधार पर खबर देने की गुंजाइश अब भी बनी हुई है।

जेटली ने गुरुवार को यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डीडी न्यूज मोबाइल एप्लिकेशन और अन्य ई-पहलों की शुरूआत करने के अवसर पर बताया कि सूचनाओं को लेकर श्रोतागण मुद्दों और घटनाओं के बारे में व्यापक विचार रखते हैं। फिर भी निष्पक्ष खबरों की प्रस्तुति की विश्वसनीयता वास्तविक खबरों को लगातार अद्यतन करने की काबिलियत पर निर्भर करती है। जेटली ने कहा कि डीडी न्यूज द्वारा एप की शुरूआत करना प्रसार भारती के लिए महत्वपूर्ण घटना है। इससे देश भर में श्रोताओं की सूचना संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। इससे डीडी न्यूज को एक मंच मिला है जहां यह तुरंत 247 आधार पर निष्पक्ष एवं वस्तुपरक खबरें दे सकता है। इससे इसके अपने प्रोफाइल में एक नया आयाम जुड़ गया है।

इंडिया 2015 तथा भारत 2015 के ई-वर्जन के संबंध में जेटली ने कहा कि ई-मोड पर इन प्रकाशनों की उपलब्धता से डिजिटल माध्यम के दर्शक बड़े पैमाने पर भारत की जानकारी लेने में सक्षम होंगे। डिजिटल मोड पर ही रखकर प्रकाशन विभाग, प्रकाशन उद्योग में हो रहे समकालीन परिवर्तनों के अनुरूप बन सका। डिजिटल होने के लिए सतत और लगातार सुधार किया जाना जरूरी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ई-बुक पर जेटली ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ई-बुक में पिछले एक वर्ष के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों और उठाए गए नए कदमों का जिक्र किया गया है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending