Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सुल्तानपुर में बन रहा विश्व का सबसे ऊंचा अलम

Published

on

Loading

सुलतानपुर। आतंकवाद के इस दौर में दुनिया को अमन का पैगाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में अंजुमन-ए-असगरिया की तरफ से इस वर्ष भी अलम मुबारक का निर्माण किया जा रहा है, मगर अनोखे अंदाज में। दावा है कि यह विश्व का सबसे ऊंचा अलम होगा। इस बार इसका निर्माण सुलतानपुर जनपद के गांव अमहट में किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 110 फीट तय की गई है। प्रसिद्ध कारीगर महेर रजा उर्फ मेहरू सलमान हैदर, महेशर हुसैन व यासिर अब्बास अलम का निर्माण लोहे की मीनार पर कर रहे हैं।

इस अंदाज का पहला अलम जर्मन में 45 फीट ऊंचा बनाया गया था और दूसरा अलम पाकिस्तान के लाहौर में 50 फीट ऊंचा बनाया गया था। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बन रहा यह अलम भारत का ही नहीं, विश्व का सबसे ऊंचा अलम होगा।

वर्ष 2010 में बने अलम की ऊंचाई 60 फीट थी। इस वर्ष अलम की ऊंचाई 110 फीट होगी जिसकी जियारत 9 दिसंबर को होने वाली अमहट की शब्बेदारी व 18 औलादे अबू तालिब अलैह. सलाम के शबीह ताबूत के जुलूस के मौके पर कराई जाएगी। कहा जा रहा है कि यह अलम जनपद के अलावा देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हुसैनी शिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने बताया, “हजरत इमाम हुसैन अलैहवसल्लम सलाम ने कर्बला के मैदान में अपना अलम बुलंद करके अमन और शांति का पैगाम दिया था और आज हम लोग भी विश्व के सबसे ऊंचे अलम को बुलंद करके आतंकवाद के दौर में सारी दुनिया से अमन और शांति की अपील करते हैं, यही मकसदे हुसैन है।”

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending