Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में बमबारी, 19 की मौत

Published

on

syria bum blast

Loading

बेरुत। सीरिया के अलेप्पो शहर में बमबारी और रॉकेट हमलों में 19 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मानवाधिकार पर सीरियाई पर्यवेक्षक (एसओएचआर) ने गुरुवार को दी।

सीरियाई सैनिकों के हेलीकॉप्टर ने अल-बिक इलाके पर बुधवार को सूर्यास्त के तुरंत बाद उस वक्त बैरल बम गिराया जब मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा खोल रहे थे। घटना में चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई। इधर, गुरुवार सुबह सरकार नियंत्रित कर्म अल-मिदान जिले में उग्रवादियों के मिसाइल दागे जाने से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। लंदन स्थित एनजीओ एसओएचआर ने मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका से इंकार नहीं किया है, क्योंकि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

इस बीच, विद्रोही पश्चिमी अलेप्पो की तरफ अग्रसर हो गए हैं, जिसका मकसद उस क्षेत्र को सरकार के नियंत्रण से अपने कब्जे में लेना है। एसओएचआर के मुताबिक, सीरिया पिछले चार सालों से संघर्ष का केंद्र रहा है, इस अवधि में 2,30,000 लोगों की मौत हो गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending