Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

40 लाख सीरियाई नागरिकों ने छोड़ा देश : यूएनएचसीआर

Published

on

Loading

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के चालीस लाख से अधिक लोग युद्ध की वजह से देश छोड़कर चले गए हैं। इन्होंने पड़ोसी देशों में शरण ले ली है और जो लोग सीरिया में रह रहे हैं, उनकी स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। सीरिया संकट को विश्व में पिछले 25 सालों में सबसे भयावह संकट कहा जा सकता है। एजेंसी द्वारा जारी रपट के मुताबिक, सीरिया के शरणार्थियों की कुल संख्या 4,013,000 है।

शरणार्थियों के संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “एक पीढ़ी में यह अब तक की सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी है। इस आबादी को विश्व का सहयोग मिलना चाहिए लेकिन लोग बुरी परिस्थितियों में रहने और गरीबी में जीने को मजबूर हैं।” उन्होंने कहा, “सीरिाय की लगातार बिगड़ रही परिस्थितियों की वजह से ये शरणार्थी यूरोप और उससे आगे के क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।” एजेंसी का कहना है कि ये नए आंकड़े तुर्की में नए शरणार्थियों की संख्याओं पर आधारित हैं।

अकेले जून महीने में ही सीरिया के तेल अबयाद से 24,000 से अधिक लोगों ने तुर्की में शरण ली। मार्च 2011 में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के शुरू होने के बाद से सीरिया में 220,00 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रपट के मुताबिक, कम से कम अतिरिक्त 76 लाख लोग सीरिया में ही विस्थापित हो गए हैं। इनमें से अधिकतर मुश्किल स्थितियों और दूरस्थ स्थानों में जी रहे हैं, जहां तक पहुंच पाना मुश्किल है। यूएनएचसीआर ने 2015 के अंत तक यह आकंड़ा बढ़ कर लगभग 42.7 लाख तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending