अन्तर्राष्ट्रीय
सिन्हुआ, नोटिमेक्स में सहयोग पर सहमति
![चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ, मेक्सिको की नोटिमेक्स, सहयोग पर सहमति](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2015/09/news-agency-xinhua.jpg)
बीजिंग। चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ और मेक्सिको की नोटिमेक्स के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है। यह सहमति दोनों समाचार एजेंसियों के प्रमुखों की मुलाकात में बनी। सिन्हुआ के अध्यक्ष काई मिंगझाओ और नोटिमेक्स के अध्यक्ष अलेजैंड्रो रामोस की मुलाकात मंगलवार दोपहर बीजिंग में स्थित सिन्हुआ के मुख्यालय हुई। काई ने कहा कि सिन्हुआ दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्रीपूर्ण संपर्क को बढ़ावा देने में योगदान के लिए नोटिमेक्स के साथ समाचार संचालन का अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संपर्क को बढ़ावा देने में समाचार संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और चीन तथा मेक्सिको को इस दिशा में आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि दोनों देश विकास के साथ तालमेल मिला सकें। वहीं, नोटिमेक्स के अध्यक्ष रामोस ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी है कि सिन्हुआ ने नई मीडिया में न्यूज ऑपरेशन के विस्तार के लिए कारगर प्रयास किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षो में नोटिमेक्स और सिन्हुआ ने आपसी सहयोग को बरकरार रखा है। रामोस ने राष्ट्रीय छवि को बढ़ावा देने और तकनीकी क्रांति में पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों समाचार एजेंसियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार रहने की बात कही। रामोस ‘बेल्ट एंड रोड’ पर एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम में शामिल होने के लिए बीजिंग में मौजूद थे।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/us-shooting-10.jpg)
अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।
बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।
जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।
-
ऑफ़बीट22 hours ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल2 days ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
मनोरंजन2 days ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
नेशनल1 day ago
सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर किया था सार्वजनिक
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
ऑफ़बीट2 days ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
प्रादेशिक2 days ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने