Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया: जेहादियों ने 10 समलैंगिकों का कत्ल किया

Published

on

Loading

दमिश्क। सीरिया में जेहादियों ने 10 समलैंगिकों को मौत के घाट उतार दिया है। ऑनलाइन जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि अल-रस्तान इलाके में छह पीड़ितों को नकाबपोश बंदूकधारी घेरे हुए हैं।

सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने बताया कि एक नकाबपोश ने पहले एक बयान पढ़ा। इसमें कहा गया था कि ‘होम्स और आस-पास के सर्वोच्च न्यायालय’ ने प्रतिवादियों को मौत की सजा सुनाई है। इन्होंने समलैंगिक संबंधों और मादक पदार्थो के सेवन की बात स्वीकार की है। इसके बाद बंदूकधारियों ने सभी छह लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी।

एसओएचआर ने बताया है कि इसी आरोप में एक अन्य व्यक्ति को होम्स के अल-जफराना इलाके में गोली मार कर मौत की सजा दी गई। एसओएचआर ने बताया है कि उत्तरी अलेप्पो में तीन संदिग्ध समलैंगिकों को एक ‘अदालत’ ने दोषी पाया। इन्हें भी मार डाला गया। इन तीन लोगों में एक बच्चा भी था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending