Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिएरा लियोन में कीचड़ की भयंकर बाढ़ में 300 मरे

Published

on

सिएरा लियोन, बाढ़,कीचड़, फ्रीटाउन

Loading

फ्रीटाउन। सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में भयंकर बाढ़ ने सोमवार को 312 लोगों को मौत के आगोश में ले लिया। बाढ़ की वजह से 2 हजार लोग बेघर हो गए। लोगों के शव पानी में बह गए हैं और बचे हुए लोग अपने परिवारवालों की खोज में
जुटे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शहर के दो इलाकों में घर पूरी तरह डूब गए हैं। सड़के नदियों में तब्‍दील हो गई हैं। इन नदियों में मिट्टी और लाशें भर गई हैं।

रेड क्रॉस के प्रवक्ता पैट्रिक मसाकुओई ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी तक 312 है लेकिन लाशें मिलने के सा‍थ यह और भी बढ़ सकती है।

फ्रीटाउन के कनॉट हॉस्पिटल में मुर्दाघर में काम करने वाले टेक्निशन मोहम्मद सिनेह ने बताया कि अब तक 180 लाशें मिल चुकी हैं। इनमें से कई शव बच्चों के भी हैं। स्थिति यह है कि अब मुर्दाघर में जगह नहीं बची है। सिनेह ने बताया कि कई शवों को प्राइवेट मुर्दाघरों में ले जाया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के रेजंट इलाके में भारी बारिश की वजह से पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर गिर गया है। इससे यह आपदा और भयावह हो गई है।

फ्रीटाउन की आबादी तकरीबन 12 लाख है और यह हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाता है। इसकी वजह से लोगों का विस्थापन जारी रहता है। बता दें कि सिएरा लियोन पश्चिमी अफ्रीका का वही देश है, जहां 2014 में इबोला वायरस ने दस्तक दी थी। इस देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जी रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending