Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

असम में बाढ़ का कहर : 23 जिलों के लाखों लोग प्रभावित

Published

on

Loading

असम के 23 जिले बाढ़ प्रभावित हो गए हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएसडीएमए) की माने तो बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है। असम की 9.3 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं ।

देश में पेट्रोल 80.43 रुपए और डीजल 80.53 रुपए लीटर, रातोरात बढ़े दाम

जिन क्षेत्रों में बाढ़ ने कहर बरपाया है वो हैं -धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव,मोरीगांव, होजई, नागांव, नागालोन, नौगांवा, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, पश्चिम कार्बी आंगलोंग,कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपारा और कामरूप जिले।

बारपेटा जिले का है, यहां 1.35 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित है।  धेमाजी में करीब एक लाख और नालबारी में 96 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

नेशनल

BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मनीष कश्यप के साथ उनकी मां भी दिल्ली गईं थीं जहां उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है। उनकी माता जी उपस्थित हैं। मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है। हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया। इनका हमेशा बीजेपी ने साथ दिया है। वहीं, इसको लेकर मनीष कश्यप ने कहा, ‘मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं।’ मेरी मां को पता है किसने-किसने साथ दिया है। मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है। उन्होंने कहा कि बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।

बता दें कि मनीष कश्यप को लेकर बुधवार शाम से ही सियासी अटकलें तेज हो गई थीं। इन अटकलों को तब बल मिल गया जब मनीष कश्यप ने सुबह में मां के साथ एक भावुक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने लिखा था कि बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी नजर आई। मां खुश हैं तो सब कुछ एकदम सही हो जाएगा।

आपको बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं। वह भूमिहार जाति से आते हैं। मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिंदू संगठन से जुड़े थे। फिर बाद में वह छात्र संगठन से जुड़ गए और छात्र संगठन में रहते हुए उनके खिलाफ कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।

Continue Reading

Trending