Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सांसदों ने गाया भारतीय टीम के लिए गाना

Published

on

नई-दिल्ली,भाजपा,सांसद-मनोज-तिवारी,आईसीसी-विश्व-कप-2015,सेमीफाइनल,भारतीय-क्रिकेट-टीम

Loading

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर ने आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को एक गाना गाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। यूट्यूब पर ठाकुर द्वारा डाले गए इस गाने के वीडियो क्लिप में मनोज तिवारी सहित भाजपा की एक अन्य सांसद मीनाक्षी लेखी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले भी नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि ठाकुर हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए सचिव भी चुने गए हैं। उन्होंने इस वीडियो का लिंक सोशल साइट ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “यह गाना सांसदों की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम को समर्पित है।”

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending