Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान ने शुभकामनाओं के लिए कहा, शुक्रिया

Published

on

Loading

मुंबई| सुपरस्टार सलमान खान को अपनी लाडली बहन अर्पिता की शादी पर प्रशंसकों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने बधाइयां देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। अर्पिता मंगलवार (आज) को व्यवसायी आयुष शर्मा के साथ हैदराबाद में परिणय सूत्र में बंधेंगी।

बहन की शादी की तैयारियों में व्यस्त सलमान ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “आप सभी का बधाइयां और शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया। शादी की कुछ तस्वीरें बाद में ट्विटर पर पोस्ट करूंगा। अर्पिता और आयुष ने शुक्रिया कहा है और इसे सराहा है।” अर्पिता ने भी शादी से पहले के जश्न की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में उनके हाथों में मेहंदी लगी दिख रही है। उन्होंने फोटो के अनुशीर्षक में लिखा, “पिछली रात (मंगलवार) के जश्न की दीवानगी।”

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending