Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हरियाणा : पुलिस ने मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया

Published

on

Loading

बरवाला (हरियाणा)| हरियाणा के हिसार जिले में मंगलवार को विवादित संत रामपाल के अनुयायियों और सुरक्षाबलों की झड़प की कवरेज कर रहे कुछ मीडियाकर्मी पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हो गए। आरोप है कि सतपाल के अनुयायियों और सुरक्षाबलों की हिंसक झड़प की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को पुलिस ने बरवाला कस्बे के करीब सतलोक आश्रम के पास अचानक अपना निशाना बनाया।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.एन. वशिष्ठ के मौखिक आदेशों के बाद हिसार पुलिस खुद मीडिया को आश्रम परिसर के पास लेकर गई थी। पिछले एक सप्ताह से सतलोक आश्रम के बाहर जारी गतिरोध की कवरेज कर रहे एक पत्रकार ने कहा, “पुलिस हमें खुद आगे लेकर गई थी। हम तो दूर से घटना की कवरेज कर रहे थे। उसके बाद पुलिस अचानक हमारे पीछे से आई और सभी पत्रकारों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने पत्रकारों पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। कई को चोटें आई हैं। कैमरे टूट गए या उन्हें छीन लिया गया।”

पत्रकारों के पैरों और हाथों में चोटें आईं हैं। एक अन्य टेलीविजन पत्रकार ने कहा, “ऐसा लग रहा था कि पुलिस नहीं चाहती थी कि झड़प के दृश्य कैमरे में उतारे जाएं। उन्होंने कैमरे और अन्य उपकरण तोड़ दिए। पत्रकारों को खेतों में दौड़ाया गया और उनसे मारपीट की गई। उन्हें कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।” अधिकांश पत्रकारों ने कहा कि वे पुलिस के इस हमले से अनजान थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending