मुख्य समाचार
सर्वे का दावा, बीजेपी जीतेगी एमसीडी चुनाव, आप के अरमानों पर फिरेगा पानी
नई दिल्ली। ताजा चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तीनों नगर निगमों का चुनाव जीतेगी, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे पायदान पर जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहेगी।
एबीपी न्यूज सी-वोटर एमसीडी ट्रैकर पोल गुरुवार को जारी हुआ, जिसके मुताबिक, आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा 272 में से 179 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि आप को 45 सीटें तथा कांग्रेस को 26 सीटें मिल सकती हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, दिल्ली को तीनों नगर निगमों- पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दक्षिण दिल्ली नगर निगम तथा दक्षिण दिल्ली नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
सर्वेक्षण की मानें, तो भाजपा का प्रदर्शन उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सबसे शानदार होगा, जिसमें वह 104 में से 76 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि आप को 13 और कांग्रेस को आठ सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुल 64 सीटें हैं और सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा को इनमें से 43 सीटों पर जीत मिल रही है, आप को 11 जबकि कांग्रेस को आठ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
सर्वेक्षण के मुताबिक, वोटों की प्रतिशतता के हिसाब से भाजपा को 41.9 फीसदी, आप को 27.5 फीसदी तथा कांग्रेस को 20 फीसदी मत मिलने की संभावना है। भाजपा बीते 10 वर्षो से एमसीडी पर काबिज है और साल 2012 के चुनाव में उसने 138 सीटें जीती थीं। कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी। सर्वेक्षण में यह भी संभावना जताई गई है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को कुल सात सीटें मिल सकती हैं, जबकि साल 2012 में उसने 15 सीटें जीती थीं। जबकि अन्य को साल 2012 के 38 की अपेक्षा 15 सीटें मिलने की संभावना है।
सर्वेक्षण अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सभी वार्ड में 6,374 लोगों पर किया गया। सर्वेक्षण के मुताबिक, सवालों का जवाब देने वाले लोगों ने बिजली को सबसे अहम मुद्दा बताया, जबकि कुछ ने पेयजल, सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल तथा स्वच्छता को अन्य प्रमुख मुद्दा बताया। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि पूर्वी तथा उत्तरी नगर निगम के लोग अपने मौजूदा पार्षदों के कार्यो से संतुष्ट नहीं दिखे।
नेशनल
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।
स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।
नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”
-
नेशनल3 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल3 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद3 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन