Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सर्जिकल स्ट्राइक : भारतीय जांबाजों ने एलओसी में घुसकर 38 आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

 

surgical strikeनई दिल्ली। भारत ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों के लांच पैड्स को निशाना बनाते हुए बुधवार-गुरुवार की रात ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किया और आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से इनकार करते हुए जोर देकर कहा है कि केवल दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है जिसमें उसके दो जवान मारे गए हैं। सेना ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सैन्य शिविर पर 18 सितम्बर को हुए आतंकवादी हमले के 11 दिन बाद भारतीय विशेष बलों ने बुधवार की देर रात एलओसी के पार कुछ आतंकी दलों को निशाना बनाया। उड़ी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे।

डायरेक्टर जनरल मिलेट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि आतंकवाद के खिलाफ इस अभियान में आतंकवादियों तथा उनके समर्थकों को भारी नुकसान हुआ।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को चेतावनी दी है। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने पंजाब और गुजरात के सीमाई इलाकों में उच्च सतर्कता बरतने का आदेश दिया है और कहा है कि वह पाकिस्तान के किसी भी बदले की कार्रवाई के लिए तैयार हैं। भारत में पंजाब सीमा से लगे 10 किलोमीटर क्षेत्र के गांव के लोगों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने का आदेश दिया गया है। पूरे इलाके के विद्यालय भी बंद हैं। पुलिस और चिकित्साकर्मियों की छुट्टि रद्द कर दी गई हैं।

पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, सीमा पार पाकिस्तान की नीलम घाटी में वहां के प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के पास वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है, प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है और लोगों को उसके आसपास नहीं घूमने की चेतावनी दी है। भारत की ओर से नियंत्रण रेखा के पार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसकी निंदा करते हुए इसे भारतीय सेना की ‘बिना किसी उकसावे की कार्रवाई’ करार दिया।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस के पक्ष में है और देश के शांतिपूर्ण रवैये को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देश की संप्रभुता को कमजोर करने वाले किसी भी साजिश को नाकाम कर सकता है।

पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना की ओर से किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार किया। सेना ने कहा कि भारत की ओर से गोलीबारी की गई और यह वह घटना है जिसका अस्तित्व हमेशा से रहा है। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय गोलीबारी का उसी तरह से जोरदार जवाब दिया गया। आतंकियों के कथित ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात भारत भ्रम फैलाने के लिए जान बूझकर कर रहा है।

माना जाता है कि जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों के ठिकाने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर हैं। बताया जाता है कि उन्हें पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का समर्थन प्राप्त है।

इस पूरे क्षेत्र में गर्मी बढ़ गई है। इस्लामाबाद में नवंबर में दक्षेस सम्मेलन होना था जिसका भारत, भूटान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बहिष्कार के बाद रद्द होना तय है। केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की और बुधवार की रात हुए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की जानकारी दी।

भारतीय सेना ने विस्तृत ब्यौरा नहीं जारी किया है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि भारतीय विशेष बलों ने नियंत्रण रेखा के तीन किलोमीटर अंदर तक जाकर लौटने से पहले 38 आतंकियों को ढेर कर दिया है। जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि जिन आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ कर भारत के अन्य शहरों में हमले करने की साजिश की थी।

उन्होंने कहा कि अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए था कि ये आतंकवादी घुसपैठ में कामयाब न हों और इनसे देश के नागरिकों को कोई खतरा नहीं हो। जनरल रणबीर सिंह ने कहा, अभियान बंद कर दिया गया है। अभियान जारी रखने की कोई योजना नहीं है। हालांकि भारतीय सुरक्षाबल किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।  उन्होंने कहा कि भारतीय कार्रवाई बहुत विश्वसनीय जानकारी के आधार पर की गई।

गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से दोनों देशों के बीच जम्मू एवं कश्मीर को विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा के उस पार से नौगाम सेक्टर में दानेश और लक्ष्मी चौकियों पर गोलीबारी की जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने कहा है कि एलओसी पर गोलीबारी बुधवार देर रात 2.30 बजे शुरू हुई जो गुरुवार सुबह आठ बजे तक जारी रही। बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने भीमबेर, हॉट स्प्रिंग केल और लीपा सेक्टरों में एलओसी पर भारतीय सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

रेडियो पाकिस्तान ने नवाज शरीफ के हवाले से कहा कि भारतीय अभियान से दो पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई है। भारतीय डीजीएमओ ने कहा कि उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात कर उन्हें भारत की चिंताओं से अवगत कराया और अभियान के बारे में भी जानकारी दी। भारत का इरादा है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे लेकिन हमलोग आतंकियों को सीमा पार से आकर देश के नागरिकों पर हमले करने की इजाजत कदापि नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान की सेना हमारे क्षेत्र से आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए हमें सहयोग देगी।

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending