Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने एक सुर में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को सराहा

Published

on

Loading

ALL party meetingनई दिल्ली। कांग्रेस, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल-यू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के उस पार किए गए ‘सर्जिकल अटैक’ का पुरजोर समर्थन किया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है। यह एक अच्छा अभियान था और भारतीय सेना की इस कार्रवाई से कोई कूटनीतिक जटिलता नहीं होगी।

बैठक में माकपा नेता सीताराम येचुरी, जदयू के शरद यादव और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी सरकार की इस कार्रवाई का समर्थन किया। देश के पूर्व रक्षा मंत्री रहे पवार ने सेना की भूमिका और किए गए सतर्क अभियान का विशेष उल्लेख किया। शरद यादव ने कहा कि सेना को बधाई दी जानी चाहिए क्योंकि आधी रात के बाद दुर्गम इलाके में इस तरह की छापेमारी देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सैनिकों के संकल्प और इच्छा को दर्शाती है।

मोदी सरकार के कट्टर आलोचक शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी सेना की इस कार्रवाई की सराहना की है और इसके लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की है। सर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह, महानिदेशक मिल्रिटी ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने विपक्ष के नेताओं को हमले की जानकारी दी लेकिन अभियान का विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया।

गृह मंत्री ने पंजाब जैसे प्रमुख राज्यों में आंतरिक सुरक्षा की कार्ययोजना की जानकारी दी और यह भी कहा कि सरकार पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया पर नजर रख रहा है। बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्य मंत्री राम विलास पासवान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

इससे पहले सुषमा स्वराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की जिनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। सोनिया गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आतंकी ठिकानों पर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कड़ा संदेश दे दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्रवाई के लिए सेना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस स्ट्राइक ने आज एक नए भारत के उठने का संकेत दे दिया है जो आतंकियों की कुत्सित चालों के आगे झुकेगा नहीं।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending