Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संघ मानहानि केस: गुवाहाटी कोर्ट में राहुल पेश, 50 हजार का बॉन्ड भरवाकर छोड़ा

Published

on

Loading

rahul gandhiगुवाहाटी। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ बयान देने के मामले में गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश दिया है।

संघ ने पिछले साल राहुल के खिलाफ कथित तौर पर संगठन की छवि खराब करने के लिए मानहानि का केस दर्ज कराया था। गुवाहाटी के कामरूप के सीजेएम कोर्ट ने कांग्रेस नेता को 29 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे राहुल ने कहा कि वह संघ की विचारधारा के खिलाफ है, और मुकदमों से नहीं डरते। राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ चाहे जितने मुकदमे कर लिए जाएं, वह पीछे नहीं हटेंगे, और आगे बढ़ते रहेंगे। राहुल किसान यात्रा बीच में छोडक़र कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी धर्म के लोग साथ हों, मैं देश की एकता के लिए मजबूती से खड़ा हूं। उन्होंने आरोप लगाया किये मुकदमे इसलिए दर्ज करवाए जा रहे हैं, क्योंकि वह देश के गरीबों, बेरोजग़ार युवाओं और किसानों के हक के लिए लड़ रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending