Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सरकार ‘धर्मातरण’ पर चर्चा के लिए तैयार : नायडू

Published

on

Loading

नई दिल्ली| संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि सरकार आगरा में हुए कथित धर्मातरण के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। नायडू ने संसद के बाहर कहा, “पहले संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होने दें और इसके बाद निष्कर्ष निकालेंगे, इसके बाद सभी केंद्र और राज्य साथ मिलकर धर्मातरण और पुन: धर्मातरण की चुनौती से साथ मिलकर निपटेगें।”

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां समर्थन देने के लिए तैयार हो गईं, तो फिर धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित विधेयक लाया जाएगा।

नायडू ने कहा, “अगर सभी पार्टियां समर्थन करती हैं, तब धर्मातरण पर प्रतिबंध से संबंधित विधेयक लाया जाएगा, क्योंकि यह महात्मा गांधी की इच्छा थी।”

मंत्री का यह बयान आगरा में करीब 300 मुसलमानों का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आने के बाद आया है। इस घटना पर गुरुवार को संसद में हंगामा होते देखा गया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending