Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

धर्मातरण के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| लोकसभा में गुरुवार की कार्यवाही के दौरान कथित धर्मातरण के मुद्दे पर हंगामा बरकरार है। लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने प्रश्नकाल के स्थगन और आगरा में हुए कथित धर्मातरण’ के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य अध्यक्ष की आसंदी के नजदीक जमा हो गए और सभी एकसाथ ‘मोदी सरकार होश में आओ’ और ‘हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई’ के नारे लगाने लगे।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

उन्होंने कहा, “आपके पास प्रश्नकाल को स्थगित करने का पूरा अधिकार है। सरकार चर्चा के लिए तैयार है, कृपया इसकी अनुमति दें।”

इधर, समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, “अन्यथा, दंगे हो सकते हैं।”

आगरा में करीब 300 मुसलमानों के कथित धर्मातरण का मुद्दा बुधवार को भी संसद में गूंजा। विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को दोनों सदनों में उठाया।

आगरा के बाहरी इलाके में झुग्गी में रह रहे 60 मुस्लिम परिवार के करीब 300 लोगों ने सोमवार को कथित रूप हिंदू धर्म अपना लिया है।

सदन की कार्यवाही इस हंगामें के बीच 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending