Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सकार जल्द घरेलू रक्षा विनिर्माण नीति लाएगी : अरुण जेटली

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सकार जल्द ही घरेलू रक्षा विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए एक नीति लाएगी और सैन्य उपकरणों का आयात घटाएगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र में जेटली ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। यह रक्षा पर अपनी जीडीपी का कोई 1.8 फीसदी खर्च करता है। यह करीब 70 फीसदी रक्षा उपकरणों का आयात करता है, सरकार इस स्थिति को बदलना चाहती है।”

उन्होंने कहा, “हम एक नीति बनाने की प्रक्रिया में काफी आगे बढ़ चुके हैं, जिसके जरिए हम प्रौद्योगिकी क्षमता के बल पर और अन्य समझौतों के जरिए सिर्फ खरीदार बनने के बदले देश को एक विनिर्माण अर्थव्यवस्था बना सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग से जो प्रतिक्रिया हमें मिली है, वह उत्साहित करने वाली है।” भारत ने 2025 तक करीब 250 अरब डॉलर रक्षा उपकरणों पर खर्च करने का लक्ष्य बनाया है। विनिर्माण के विषय पर जेटली ने कहा कि विकसित दुनिया के संरक्षणवादी रुझानों के समय में यदि देश अपने विनिर्माण में सुधार कर ले तो भारत वैश्विक तौर पर प्रमुख प्रस्तावक बन सकता है।

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending