Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शोभा डे की गलत टिप्पणी पर भड़के अभिनव बिंद्रा

Published

on

शोभा डे

Loading

शोभा डे मुंबई| रियो ओलम्पिक में पदक जीतने से चूके भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलम्पिक एथलीटों पर गलत टिप्पणी किए जाने के लिए लेखिका शोभा डे की आलोचना की है। इस बीच भारत को रियो ओलम्पिक में कई और झटकों का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 1-2 से हार गई। वहीं, महिला टीम को अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन से 0-3 से हार मिली।

इसके अलावा, निशानेबाज लक्ष्मीरानी मांझी भी 32वें दौर में हारकर बाहर हो गईं।

शोभा डे ने सोमवार रात ट्वीट किया, “रियो ओलम्पिक में भारत के लक्ष्य : रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली वापस आओ। अवसरों और धन की क्या बर्बादी हो रही है? एकमात्र आशा, अभिनव बिंद्रा स्वर्ण पदक का लक्ष्य।”

इस ट्वीट से नाराज बिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “शोभा डे, ये काफी गलत है। आपको पूरे विश्व के खिलाफ संघर्ष की तैयारी कर रहे एथलीटों पर गर्व होना चाहिए।”

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा इस वर्ष रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए और चौथे स्थान पर रहे।

इस पर अभिनेत्री गुल पनाग ने लिखा, “पदक तालिका के लिए कितनी निराशा हो रही है, लेकिन फिटनेस की संस्कृति को लेकर निराशा नहीं बिंद्रा, शोभा डे।”

अभिनेता निखिल द्विवेदी ने भी शोभा डे के बयान का समर्थन न करते हुए ट्वीट किया, “शोभा के लिए एक नया पैंतरा। राज्य ने हमारे खिलाड़ियों को निराश किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनका मजाक न बनाएं।”

भारतीय ओलम्पिक एथलीटों पर कसे गए तंज के लिए शोभा डे की ट्विटर पर काफी आलोचना हो रही है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending