Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अद्भुत होगी ‘शिवाय’ : काजोल

Published

on

Loading

shivaay-ajay-devganमुंबई। अभिनेत्री काजोल अपने पति अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ के समर्थन में आईं हैं। ‘शिवाय’ के निर्देशक और सह-निर्माता भी खुद अजय देवगन ही हैं।

फिल्म के बारे में काजोल ने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म के ट्रेलर को जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वे अद्भुत हैं। धन्यवाद, हमारे पास अच्छा प्रोडक्ट (शिवाय) है। उन्होंने सोमवार के फिल्म ‘पाच्र्ड’ की स्क्रीनिंग के दौरान कहा, मुझे लगता है कि फिल्म खुद बोलती है और यह ट्रेलर से बेहतर होगी।

‘शिवाय’ 28 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें सायेशा सैगल भी प्रमुख भूमिका में हैं और इस फिल्म की टक्कर करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के साथ है। काजोल ने लीना यादव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पाच्र्ड’ की सराहना भी की। यह अजय देवगन की होम प्रोडक्शन के तहत निर्मित है।

काजोल ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को इतना प्यार मिलेगा। मैंने फिल्म के बारे में जानने के लिए इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending