Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शिवसेना वाले महिला को धमकाने का काम नहीं करते: अरविंद सावंत

Published

on

Loading

मुंबई। अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन्‍हें शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने धमकी दी है। नवनीत कौर ने संसद में सचिन वझे केस उठाया था। हालांकि अरविंद सावंत ने इन आरोपों से इनकार किया है।

अरविंद सावंत ने कहा, ‘यह बात सरासर झूठ है। एक तो वह महिला हैं। नवनीत राणा मुझे आते-जाते भैया-दादा कहती हैं। महिला को धमकाने जैसा काम शिवसेना वाले नहीं करते। उनके इर्द-गिर्द कोई लोग हों तो वे बताएं कि मैंने उन्हें धमकाया। उनकी बात करने का तरीका थोड़ा अच्छा नहीं लगता।’

उन्होंने कहा, ‘आप उनकी वीडियो क्लिप देखिए, जब भी वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लेंगी, उनकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, एकदम घृणास्पद बात करती रहती हैं। फिर भी कभी नहीं बोला हमने। वह तो पहले से ऐसी बात कर रही हैं। आज भी वही हुआ। मैं इन्हें क्यों धमकाऊं। ये अच्छी तरह से बात नहीं कर रही हैं। ये ठीक नहीं है।’

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending