Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवसेना यूपी में 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : राउत

Published

on

Loading

sanjay rautलखनऊ। शिवसेना के सांसद संजय राउत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रशंसक हैं, लेकिन उनके दल, समाजवादी पार्टी की नीतियों को गलत बताते हैं। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में कहा कि अखिलेश युवा हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। उनके विकास कार्यों की सराहना होनी चाहिए। हालांकि उनकी पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा देती है और शिवसेना की विचारधारा मेल नहीं खाती।

संजय राउत मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 200 सीटों पर अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जल्द ही वाराणसी में गंगा आरती से करेंगे।

राउत ने कहा कि शिवसेना ने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया है। पूरा चुनाव हिन्दुत्व एजेण्डे और विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी प्रदेश में कम से कम 25 सीटों पर सफलता प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि पकिस्तान की वकालत करने वाले राजनीतिक दलों पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। भारतीय सेना पर सबको नाज होना चाहिए। सर्जिकल आपरेशन पर संशय करने वालों का कोर्ट मार्शल किया जाना जरूरी है।

सलमान खान के पाकिस्तानी कलाकारों पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि सलमान के इस बयान के बाद उनके बाप ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया है। अब उनके बारे में ज्यादा बात करना ठीक नहीं है।

नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने की बात पर राउत ने प्रधानमंत्री और भाजपा को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव है, इसलिए दशहरा मनाने मत आइए। हर साल आइए और युवाओं के लिए कुछ काम कीजिए। संगठन में गुटबाजी को लेकर कहा कि कुछ अराजक तत्व हैं, लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। संदिग्धों को पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending