Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शहीद नितिन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, परिवार को 20 लाख देगी यूपी सरकार

Published

on

Loading

martyr-Nitin-Yadavइटावा। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नितिन यादव का शव मंगलवार को इटावा पहुंचा। नितिन यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी नितिन के गांव पहुंचे और शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इटावा थाना चौबिया इलाके के नगला वरी गांव के रहने वाले बलबीर सिंह यादव के पुत्र नितिन यादव कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। उनके शहीद होने की सूचना मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। तडक़े सुबह करीब 3.40 बजे शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गांव नगला बरी लाया गया।

नितिन यादव के शव को मुखाग्नि नितिन के बड़े भाई सचिन यादव ने दी। नितिन यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शव के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव वहां पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव परिजनों से भी मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस मौके पर शिवपाल ने शहीद के परिवार को उप्र सरकार की ओर से 20 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया। शिवपाल ने कहा कि नितिन यादव का गांव में स्मारक बनेगा। गांव से लेकर नहर तक जाने वाले संपर्क मार्ग का नाम शहीद नितिन यादव के नाम पर होगा। साथ ही मुख्य द्वार भी बनेगा।

दो अक्टूबर की रात बारामूला सेक्टर के 46वीं राष्ट्रीय राइफल आर्मी बटालियन के कैंप पर हुए हमले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नितिन यादव आतंकियों के लांचर ग्रेनेड का शिकार हो गए थे। ग्रेनेड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए नितिन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending