Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नहीं मिली राहत, चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे संजय राउत

Published

on

Loading

मुंबई। पात्रा चॉल स्कैम में शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें चार अगस्त तक की रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन वह चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।

गौरतलब है कि कल शाम को ईडी ने संजय राउत को उनके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद करीब आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह मेडिकल कराने के बाद ईडी उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची जहां काफी देर तक सुनवाई होती रही। वहीं ईडी का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

कल रात हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि ईडी ने रविवार रात को शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी 1,200 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल घोटाला मामले में की गई है। इससे पहले ईडी ने संजय के घर करीब 17 घंअे की तलाशी ली थी। इस दौरान पूछताछ भी की गई थी।

वहीं ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद संजय राउत भगवा गमछा लहराते हुए बाहर निकले थे। वह अपनी कार में सवार होकर बेहद स्टायलिश अंदाज में ईडी दफ्तर पहुंचे थे। इससे पहले उनके घर पर काफी इमोशनल माहौल हो गया था। एक वीडियो में दिखा था कि घर से निकलने से पहले संजय की मां ने उनकी आरती उतारी थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending