Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, आज ‘ईश्वर’ बन गया भिखारी

Published

on

Loading

मुंबई। केंद्र की मोदी सरकार पर शिवसेना के हमले का क्रम जारी है। मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में शिवसेना ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। लेख में कहा गया है कि जनता ईश्वर है, लेकिन नोटबंदी के चलते ईश्वर को भी भिखारी बनकर रहना पड़ रहा है।

‘ईश्वरी वरदान’ शीर्षक के संपादकीय में शिवसेना ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, मोदी सरकार हर अच्छी चीज का श्रेय लेती है और जब बुरा होता है तो उससे खुद को अलग कर लेती है। लेख की शुरुआत में शिवसेना ने लिखा, ‘इन दिनों हमारे देश में क्या घट रहा है यह शोध का विषय है। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करके जानलेवा विज्ञापन बाजी थमने का नाम नहीं ले रही।’

लेख में लिखा गया, ‘बुलेट ट्रेन मोदी सरकार का वरदान है, लेकिन मालाड में जो दुर्घटना हुई उसका श्रेय लेने को सरकार कि तरफ से कोई नही आया। इस बात का आश्चर्य है की 17 वर्ष के बाद हिन्दुस्तान ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता, उस हरियाणवी कन्या का नाम मानुषी छिल्लर है। अब मानुषी ने देश कि शान बढ़ाई वो सरकार के कारण ही? इसका श्रेय सरकार ने क्यों नहीं लिया? यह आश्चर्य कि बात है।’

महाराष्ट्र की सरकार में साझीदार शिवसेना ने मोदी सरकार की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से की और कहा है कि ब्रिटिश व्यापारी के रूप में और देश में ‘तोड़ो, फोड़ो और राज करो’ नीति के तहत 150 साल तक देश में बने रहे। व्यापारियों पर कभी भी ईश्वरीय वरदान नहीं होता, उसके जरिए लूट ही होती है। आज भी जिन्हें ईश्वरीय वरदान लगती है, वह ईश्वरों का अपमान करना रोकें। ईश्वर भिखारी हो गया है!

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending