Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवपाल और अपर्णा के लिए प्रचार करेंगे मुलायम सिंह

Published

on

Loading

Mulayamलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रचार के लिए तैयार हो गए हैं। पहले उन्होंने कहा था कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन के लिए वह प्रचार नहीं करेंगे। अब यह तय हो गया है कि मुलायम अपने भाई शिवपाल यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

मुलायम 11 फरवरी को जसवंतनगर के ताखा में चुनावी जनसभा करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को जसवंतनगर में चुनावी जनसभा करेंगे। जसवंतनगर से शिवपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वह 14 फरवरी को लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार व अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल ने उप्र विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव को भी शामिल किया था, लेकिन मुलायम इस पार्टी के प्रचार के लिए तैयार नहीं हुए।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending