Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विवादित बयान के बाद बोले आजम–मैं भाजपा की आइटम गर्ल

Published

on

विवादित बयान, भारतीय सैनिक, दहशतगर्द, आज़म ख़ान, आइटम गर्ल

Loading

लखनऊ। भारतीय सैनिकों को लेकर अपने विवादित बयान पर मुंह की खाने के बाद आज़म ख़ान ने ख़ुद को भाजपा की आइटम गर्ल बताया है। दरअसल, आजम खान ने कहा था कि ‘महिला दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए।

विवादित बयान, भारतीय सैनिक, दहशतगर्द, आज़म ख़ान, आइटम गर्ल

उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी…सिर से नहीं थी…पैर से नहीं थी….जिस्म के जिस हिस्से से उनको शिकायत थी, उसे काट के ले गए…यह इतना संदेश है जिस पर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए।’

आजम खान के बयान पर चुभने वाली प्रतिक्रिया हुई है। खासकर भाजपा में। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह दिखाता है कि आज़म ख़ान जैसे लोगों की मानसिकता कितनी छोटी और विकृत है, और किस तरह का एक नरेटिव, एक कहानी पूरे देश में…भारत की आर्मी, संप्रभुता और भारत की आजादी के खिलाफ प्रॉपगेट करना चाहते हैं। यह बहुत दुखद है। भाजपा इसकी निंदा करती है।’

आज़म खान अपने बयानों को लेकर अक्सर विवाद में रहते हैं। बुलंदशहर रेप केस पर अपने बयान के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी। तब आज़म ख़ान ने कहा था, “देखिए इस पर सरकार को भी…क्योंकि हम ही सरकार हैं…इस तरह से भी संज्ञान लेना चाहिए कि कहीं कोई विपक्षी विचारधारा और सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे लोग जो सत्ता में आना चाहते हैं, वे तो यह कुकर्म नहीं कर रहे हैं।”

मायावती से उनकी पुरानी सियासी रंजिश है। उनके लिए आजम ने कहते हैं कि “दिमागी मरीज़ अपने आपको मरीज़ नहीं समझता। फिर घरवालों की ज़िम्मेदारी है कि उसे रस्सी से बांधकर ले जाएं…और उसको जबरदस्ती दवा खिलाएं। उसका इलाज करें..यह बड़ा एहसान होगा मुख्यमंत्री के साथ कि उनका इलाज कराया जाए। उनके इलाज का सारा खर्च सपा वहन करेगी।”

न्यूज़ चैनलों के बारे में आजम अपनी सोच कुछ यूं बयां करते हैं-“मीडिया नरेंद्र मोदी की हिमायत कर रहा है। बिका हुआ है। ज़र खरीद गुलाम है। हमारा दुश्मन है मीडिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जो है वो दुश्मन है, तुम्हारा कातिल है।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending