Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लोगों को संस्कार देती है श्रीमद् भागवत : बाल व्यास

Published

on

Loading

srimad bhagwat katha– खाटू श्याम मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। श्री श्याम परिवार की ओर से श्री खाटू श्याम मन्दिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कोलकाता के बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कथा सुनना श्रेष्ठ नहीं बल्कि कथा सुनने के साथ उसे जीवन में उतारने की जरूरत है। जब जीवन में उतारेंगे तो कथा श्रवण का पूरा लाभ व आनन्द मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी से प्रेम करें, किसी से द्वेष न करें। सबमें परमात्मा का दर्शन करें। अपना मन श्री हरि के साथ जोड़ें। ईश्वर की भक्ति का प्रताप प्रहृलाद, मीरा आदि के जीवन में प्रत्यक्ष दिखाई पड़ता है। मीराबाई भगवान की अनन्य उपासिका थीं।

उन्होंने कहा कि भगवान की भागवत कथा ही ऐसी है जो लोगों को संस्कार देती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में मनुष्य को अहंकार छोडक़र प्रभु की भक्ति व असहाय दुखियों की सेवा करनी चाहिए। बाद में महाराज जी ने माखन चोरी की कथा सुनाई। माखन चोरी प्रसंग सुनाने के दौरान बाल व्यास महाराज ने एक भजन ‘सुन रे जशोदा मइया अटरिया से मटकी फोड़ी मदन गोपाल रे’ सुनाया तो कथा पंडाल भक्ति रस से सराबोर हो गया।

कथा व्यास श्रीकांत जी महाराज ने कहा कि प्रभु का आश्रय ही जीव की समस्याओं का सभ्यक समाधान कर सकता है। कोई भी जीव बिना आश्रय के नही रह सकता। जीव ऐसे आश्रय की तलाश में रत है जिसमें सुख और सुरक्षा हो। जगत में प्रभु के अतिरिक्त कोई व्यक्ति वस्तु एवं परिस्थिति नही है जो व्यक्ति सुख, सुरक्षा प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि हमारा मन सुख चाहता है लेकिन हमारी बुद्धि के साथ सुरक्षा भी चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण ने वृद्ध जनों को सुरक्षा प्रदानकर मन को एवं बुद्धि को अपने में आश्रित कर लिया।

उन्होंने कहा कि भगवान जीव को आनन्द देने के लिए लीला करते हैं। भगवान मित्र का कल्याण करते ही हैं, वे शत्रु का भी कल्याण करते हैं। कथा के बाद छप्पन भोग का प्रसाद लेने के लिए भक्तों का तांता लग गया।

इस मौके पर श्री श्याम परिवार लखनऊ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री सुधीर कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग, राधे लाल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल खन्नू, रमेश कपूर बाबा, श्रीकृष्ण अग्रवाल के सहयोग से सभी भक्तों को प्रसाद प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को महारासलीला, श्रीकृष्ण मथुरागमन, उद्धव चरित्र एवं रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुरारी लाल गोयल, शकुंतला गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, शारदा गोयल, नरेश अग्रवाल, सरोज गोयल, नीलम गोयल आदि लोग थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending