Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था होगी पारदर्शी : सीएम अखिलेश यादव

Published

on

Loading

Akhilesh yadv with ratan tataलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ईपीओएस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में बहुत मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और उपभोक्ताओं के हित में बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में शिरकत करने आए टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा का आभार जताते हुए अखिलेश ने कहा कि आज से लगभग एक साल पहले प्रदेश सरकार और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, स्वास्थ्य, न्यूट्रिशन, शिक्षा, माइग्रेंट लेबर आदि में साथ मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। ईपीओएस योजना इसी के अंतर्गत टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में टाटा का नाम भरोसे का दूसरा नाम है, जो सदियों की ईमानदार मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस समझौते में शामिल योजनाओं को लागू करने में टाटा ट्रस्ट्स ने बहुत सहयोग किया है। आम लोगों को पीडीएस से संबंधित दिक्कतों से निजात दिलाने में यह योजना बेहद कारगर साबित होगी।

पहले चरण में टाटा ट्रस्ट्स की सहायता से लखनऊ शहर में 675 राशन की दुकानों पर ईपीओएस मशीनें लगाई गईं, जिनसे वितरण का कार्य किया जा रहा है। आगे प्रदेश के शहरी इलाकों की 1500 राशन की दुकानों, जिनमें हर जिले के कुछ टाउन एरिया के साथ ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं, में भी इनके माध्यम से वितरण का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रदेश के सभी शहरी इलाकों को शामिल किया जाएगा। इन दोनों चरणों की समीक्षा के बाद यह योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी।

यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से कुछ दिन पूर्व सर्वाधिक एनीमिया प्रभावित 10 जनपदों में डबल फोर्टिफाइड नमक का वितरण शुरू किया जा चुका है। इससे इन जनपदों की जनता को अब यह नमक उपलब्ध हो गया है, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित दर की दुकानों पर ईपीओएस मशीनें लग जाने से अब खाद्यान्न वितरण की रियल टाइम मॉनीटरिंग संभव हो गई है। इसके माध्यम से वास्तविक कार्ड धारकों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण पारदर्शी ढंग से संभव हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ईओपीएस मशीनों का शुभारंभ भी किया। उन्होंने लाभार्थियों को डबल फोर्टिफाइड नमक के पैकेट भी वितरित किए।

अपने संबोधन में रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक विजनर’ हैं और उनके कुशल नेतृत्व में यह राज्य लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। टाटा समूह हमेशा समाज और देश के विकास के प्रति कटिबद्ध रहा है और यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। प्रदेश सरकार के साथ काम करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। पीडीएस को पारदर्शी बनाने के लिए लागू की गई इस योजना में टाटा ट्रस्ट्स द्वारा हर प्रकार की तकनीकी सहायता दी जाएगी।

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य अभिषेक मिश्रा, शिव प्रताप यादव, हेमराज वर्मा, सांसद डिम्पल यादव सहित मुख्य सचिव राहुल भटनागर, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र बाजपेयी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, खाद्य आयुक्त अजय चौहान, टाटा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आर. वेंकटरमनन मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending